TV9 Network
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

कानपुर शहर की न्यूज़

टोल फ्री हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे, जगह-जगह सड़क धंसने के बाद फैसला

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे को बार-बार सड़क धंसने की घटनाओं के बाद टोल फ्री कर दिया गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने गुणवत्ता में कमी के चलते यह फैसला लिया है. एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी PNC को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और उसके प्रोजेक्ट मैनेजर व इंजीनियरों को हटाया गया है. मरम्मत का खर्च कंपनी उठाएगी. यह कार्रवाई हाल ही में उद्घाटन हुए एक्सप्रेस-वे पर हुई अनियमितताओं के बाद की गई है.

अब कानपुर में ही होगा किडनी ट्रांसप्लांट, GSVM पीजीआई को मिला 5 साल का लाइसेंस

कानपुर के जीएसवीएसएस पीजीआई को किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट शुरू करने की मंजूरी मिल गई है. यह लखनऊ के बाद प्रदेश का दूसरा सरकारी किडनी प्रत्यारोपण केंद्र होगा. इससे कानपुर और आसपास के जिलों के हजारों किडनी मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी. अगले सप्ताह से ओपीडी शुरू कर दिए जाएंगे.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर स्लिपेज के बाद NHAI का एक्शन, तीन अफसर नपे

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क की सतह में स्लिपेज मिलने के बाद NHAI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परियोजना से जुड़े तीन अधिकारियों को तत्काल हटा दिया है. साथ ही उन पर दो साल तक MoRTH, NHAI और NHIDCL की किसी भी परियोजना में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. NHAI के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह सुरक्षित है और मरम्मत कार्य तेजी से जारी है.

यूक्रेन ड्रोन हमले के 35 दिन बाद घर पहुंचेगा सागर का पार्थिव शरीर, परिवार की आंखें नम

कानपुर के मर्चेंट नेवी चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता की रूस-यूक्रेन युद्ध में ड्रोन हमले से मौत हो गई थी. वहीं, आज 35 दिन बाद सागर का पार्थिव शरीर वतन लौटेगा. परिवार अंतिम विदाई की तैयारी में जुटा है. नेवी ऑफिस का पार्थिव शरीर रूस से दिल्ली, फिर वहां से एंबुलेंस के जरिए कानपुर लाया जाएगा.

पांच साल के बच्चे से कुकर्म, पहचान उजागर होने के डर से घोंटा गला; खेत में मिला शव

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में 5 साल के मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. बच्चे को अगवा कर उसके साथ कुकर्म किया गया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई. मासूम का शव खेत में मिला. पुलिस ने गांव के ही युवक महावीर को गिरफ्तार किया है, जिसने शराब के नशे में वारदात को अंजाम देने और पहचान खुलने के डर से हत्या करने की बात कबूली है.

पहले FB पर दोस्ती, फिर लगाई 1.25 करोड़ की चपत; मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड अफसर से साइबर ठगी

कानपुर में एक रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर ₹1.25 करोड़ की साइबर ठगी का शिकार हुए हैं. जालसाजों ने फेसबुक पर दोस्ती कर उन्हें भारी मुनाफे का लालच दिया और निवेश के बहाने 19 बार ट्रांजेक्शन करवाए. यह राशि देशभर के 2000 से अधिक खातों में घुमाई गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ रकम फ्रीज की जा चुकी है.

नहीं मिला एडमिशन तो युवक ने IIT Kanpur की वेबसाइट हैक की; अब मिलेगा दूसरा मौका

IIT कानपुर ने अपनी और आईआईटी मद्रास की वेबसाइट हैक करने वाले छात्र को साइबर प्रोग्राम में प्रवेश का दूसरा मौका दिया है. एडमिशन न मिलने पर छात्र ने अपनी तकनीकी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए यह कदम उठाया था. संस्थान ने कानूनी कार्रवाई के बजाय उसकी दक्षता परखने का फैसला किया है.

पति फंदे पर, पत्नी फर्श पर… किराए के कमरे में दंपती की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

कानपुर में लव मैरिज के पांच महीने बाद एक नवविवाहित दंपती की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है. किराए के कमरे में पति फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी का शव फर्श पर पड़ा था. पुलिस ने हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

चाय में ‘स्लो पॉइजन’ का खेल? पति के आरोप के बाद पत्नी पर FIR, CCTV बना सबूत

कानपुर में एक पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि पत्नी 6 महीने से चाय में धीमा जहर मिलाकर परिवार को पिला रही थी, जिससे माता-पिता और उसकी तबीयत बिगड़ गई. कथित CCTV फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

रूस-यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ा कानपुर का लाल! ड्रोन हमले में मर्चेंट नेवी अफसर की मौत

कानपुर के मर्चेंट नेवी चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता की रूस-यूक्रेन युद्ध में ड्रोन हमले से मौत हो गई. नेवी ऑफिस अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों और मां को छोड़ गए हैं. वहीं, इस खबर के बाद से परिवार गहरे सदमे में है. वे सरकार से पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने की अपील कर रहे हैं.