

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.
Manage your account, explore personalized content, save or bookmark stories, discover our newsletters and more.
राजनीति न्यूज
20:40 ‘जो मैंने कहा था, वही साबित हुआ’, बृजभूषण बोले- मेरे खिलाफ साजिश में 42 लोग शामिल थे.
महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में अदालत के फैसले के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पुराने दावों को दोहराया है. उन्होंने कहा कि 12 जनवरी 2023 को उन्होंने जो बातें कही थीं, अदालत के फैसले में वही बातें सामने आई हैं. बृजभूषण ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई और इसमें 42 लोग शामिल थे. उन्होंने महादेव रेसलिंग एकेडमी, पहलवानों के बयानों और ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट का भी जिक्र किया.
16:22 करणी सेना भी लड़ेगी UP में विधानसभा चुनाव! 50-70 सीट पर उतर सकते हैं उम्मीदवार
करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया है. कहा कि उनकी पार्टी 50-70 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है, जिससे बीजेपी को चुनौती मिलेगी. अम्मू ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरक्षण और अखिलेश यादव के PDA पर भी बात की. उन्होंने आरक्षण का विरोध करते हुए इसे केवल जरूरतमंदों को देने की वकालत की.
योगी या अखिलेश, UP में अगले CM को लेकर ये क्या बोल गए बृजभूषण शरण?
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी विधानसभा चुनाव में कड़ी लड़ाई होने की संभावना जताई है. कहा कि बीजेपी के लिए यह चुनाव आसान नहीं होगा. उन्होंने सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच 'कड़ी टक्कर' की बात कही. बृजभूषण ने 'एकतरफा चुनाव' के बीजेपी दावे को खारिज करते हुए एंटी-इंकंबेंसी और सरकार के कामकाज को लेकर बड़ी बात कह दी है.
‘पंडित’ पर घमासान; ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार, मायावती भी सपा पर भड़कीं
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरण और सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर परिवारवाद और लोहिया के विचारों से दूरी का आरोप लगाया. उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर सपा की राजनीति पर भी सवाल उठाए. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा को ‘गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली’ पार्टी बताते हुए PDA फॉर्मूले पर निशाना साधा.
राज्यपाल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी पर नाराजगी जताई तो अखिलेश बोले- ‘डबल इंजन’ बन गया ‘ट्रबल इंजन’
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हॉस्टलों की व्यवस्थाओं और वहां नशे का सामान पहुंचने को लेकर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता खराब मिलने और बॉयज हॉस्टल में भोजन की व्यवस्था नहीं होने का भी जिक्र किया. इस मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला.
यूपी में जयंत चौधरी को बड़ा झटका! प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने छोड़ी RLD; उठाए कई सवाल
यूपी चुनाव से पहले जयंत चौधरी की RLD को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने लोकतंत्र के क्षरण पर चिंता जताई और 'व्यक्ति से बड़ा दल, दल से बड़ा देश' के सिद्धांत का हवाला दिया. इस इस्तीफे से यूपी की राजनीति में हलचल मच गई है.
‘इनकी जूठन खाने की आदत है’, राहुल के छात्र संवाद पर बृजभूषण का तंज
कैसरगंज से पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राहुल गांधी के छात्रों से संवाद करने के फैसले का स्वागत किया, लेकिन साथ ही उन पर तंज भी कसा. बृजभूषण ने कहा कि राहुल गांधी को यह पहल एक-दो साल पहले ही शुरू कर देनी चाहिए थी. उन्होंने पेपर लीक और छात्रों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए.
यौन शोषण केस में बरी होने के बाद गोंडा में बृजभूषण का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन!
महिला पहलवानों से जुड़े मामले में अदालत से बरी होने के बाद बीजेपी के पूर्व सांसद और पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज गोंडा में 'सत्यमेव जयते' रैली करेंगे. करीब 1152 दिन बाद हो रही इस रैली को 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उनके बड़े शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. आयोजकों का दावा है कि 2 से 3 लाख समर्थक शामिल होंगे. अयोध्या एयरपोर्ट से 300 वाहनों के काफिले के साथ गोंडा पहुंचने के बाद बृजभूषण मंदिर में पूजा करेंगे और फिर जनसभा को संबोधित करेंगे.
‘मुंहबोले’ भाई उमाशंकर सिंह की कहानी, जिन्हें हर साल राखी बांधती थीं मायावती
बसपा के वरिष्ठ नेता और रसड़ा से तीन बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह का ब्रेन कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हुआ. लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. उमाशंकर सिंह को मायावती का सबसे भरोसेमंद नेता माना जाता था. 2022 विधानसभा चुनाव में बसपा की इकलौती जीत दिलाने वाले उमाशंकर सिंह ने पूर्वांचल में मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई. उनके निधन को बसपा के लिए बड़ी राजनीतिक क्षति माना जा रहा है.
राहुल गांधी के दौरे से पहले ‘फिरोज गांधी’ की एंट्री! प्रयागराज में BJP ने खेला नया सियासी दांव
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले बीजेपी ने फिरोज गांधी की उपेक्षित कब्र को राजनीतिक मुद्दा बना दिया है. योगी सरकार उनकी विरासत को सम्मान देने का दावा करते हुए कांग्रेस पर परिवार की उपेक्षा का आरोप लगा रही है. दूसरी ओर राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे पर भी ग्रहण लग गया है.









