TV9 Network
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

14:59 सहारनपुर में देर रात मुठभेड़, पुलिस से भिड़ा गैंगरेप का आरोपी; जवाबी फायरिंग में घायल

सहारनपुर पुलिस ने देर रात पुलिस और गैंगरेप के फरार आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गया. चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी गोलीबारी में उसके दोनों पैरों में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से तमंचा, कारतूस और टैम्पो मिला है.

14:59 सहारनपुर में देर रात मुठभेड़, पुलिस से भिड़ा गैंगरेप का आरोपी; जवाबी फायरिंग में घायल

सहारनपुर में देर रात पुलिस और गैंगरेप के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई. थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी वाजिद को घायल हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया.

पुलिस के अनुसार, 9/10 अगस्त की रात पुलिस टीम मिनी बाईपास से करीब 100 मीटर टपरी की ओर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान टपरी की तरफ से एक टैम्पो आता दिखाई दिया. पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर चालक को रुकने का इशारा किया. लेकिन वह घबराकर जंगल की ओर रास्ते में भागने लगा.

पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और टैम्पो को मोड़कर जंगल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर तेज रफ्तार से भागने लगा. पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर टैम्पो का टायर कच्चे रास्ते पर बनी नाली में फंस गया और वाहन रुक गया. पुलिस टीम को नजदीक आता देखकर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी.

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद जवाब में टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके पर ही घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया.घायल आरोपी वाजिद पुत्र साजिद निवासी टपरी अंडरपास के निकट, टपरी बाजार, थाना कोतवाली देहात का रहने वाला है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

कोतवाली देहात में गैंगरेप के मामले में था वांछित

पुलिस के मुताबिक, वाजिद थाना कोतवाली देहात में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दर्ज मु0अ0सं0 392/2026, धारा 70(1) और 351(3) बीएनएस में वांछित था और फरार चल रहा था . पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस .315 बोर, 230 रुपये नकद तथा बिना नंबर प्लेट का एक टैम्पो बरामद किया है.

Follow Us