TV9 Network
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

सहारनपुर शहर की न्यूज़

14:59 सहारनपुर में देर रात मुठभेड़, पुलिस से भिड़ा गैंगरेप का आरोपी; जवाबी फायरिंग में घायल

सहारनपुर पुलिस ने देर रात पुलिस और गैंगरेप के फरार आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गया. चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी गोलीबारी में उसके दोनों पैरों में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से तमंचा, कारतूस और टैम्पो मिला है.

कैराना में जिसके डर से हिंदुओं ने किया पलायन, वो फुरकान मारा गया; एक लाख का था इनामी

उत्तर प्रदेश के कैराना में हिंदुओं के पलायन के मुख्य आरोपी और एक लाख के इनामी बदमाश फुरकान को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. वह कुख्यात मुकीम काला गैंग का सदस्य था और उस पर हत्या, लूट व रंगदारी के कई मामले दर्ज थे. फुरकान के खौफ से 346 परिवार पलायन करने को मजबूर हुए थे. इस एनकाउंटर से पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद है.

गजब! सपा नेता की 4 करोड़ के कोठी पर 22 करोड़ का हाउस टैक्स! 2 करोड़ का पानी का बिल भी बकाया

सहारनपुर में सपा नेता को नगर निगम से 4 करोड़ की कोठी पर 22 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स और 12 करोड़ का पानी का बिल मिला है. परिवार इसे नगर निगम की बड़ी चूक बता रहा है, जिससे वे सदमे में हैं. यह मामला जीआईएस सर्वे और कर निर्धारण प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

साथ जी ना सके तो… परिवार नहीं दी शादी की अनुमति, प्रेमी जोड़े ने सुसाइड नोट लिखकर दे दी जान

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में परिवार द्वारा शादी की अनुमति न मिलने पर एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर है. सुसाइड नोट में उन्होंने 'साथ जी न पाने पर साथ मरने' की बात लिखी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पत्नी से विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, बेटा बुलाता रहा… आखिर डूबने से मौत

सहारनपुर में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ गया. चार घंटे तक पुलिस, परिजन और उसके मासूम बेटे की 'पापा नीचे आ जाओ' की मार्मिक गुहार के बावजूद वह नहीं माना. अंत में संतुलन बिगड़ने से वह टंकी में गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

बारूद बना काल! एक और पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला सहारनपुर, 2 मजदूरों की मौत; 2 लापता

सहारनपुर के गंगोह में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिसमें दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और दो लापता हैं. फैक्ट्री में भारी मात्रा में बारूद होने के कारण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया. जिले में ऐसे हादसे पहले भी हुए हैं, जिससे सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं.

सपा नेता के मीट प्लांट में गैस रिसाव, महिलाएं हुईं बेहोश; कई मजदूर अस्पताल में भर्ती

सहारनपुर में सपा नेता के मीट प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया. इस घटना में कई महिला मजदूर प्रभावित हुईं, जिन्हें सांस लेने में दिक्कत, चक्कर और घबराहट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल सभी की हालत स्थिर है. प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

प्रेम प्रसंग में खून से लाल हुई दोस्ती, जंगल में नशे के बहाने बुलाया, फिर गला घोंटकर मार डाला

सहारनपुर में विपिन हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया. बचपन के दोस्त ने ही उसका कत्ल प्रेम प्रसंग के चलते किया. आरोपी दोस्त ने17 जुलाई को जंगल में गमछे से गला घोंटकर विपिन की हत्या कर दी थी. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी दोस्त समेत दो को गिरफ्तार किया है.

क्या ध्वस्त होगी कलेक्ट्रेट की मस्जिद? 30 दिन की मोहलत के साथ वसूली का नोटिस भी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद में नगर मजिस्ट्रेट की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. 36 पन्नों के आदेश में संबंधित पक्षों को 30 दिनों के भीतर परिसर खाली करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही सरकारी भूमि के कथित अनधिकृत उपयोग के लिए करीब 6.41 करोड़ रुपये की वसूली का आदेश भी दिया गया है.

देवर ही निकला भाभी का कातिल, हत्या के लिए दो भांजों को दी थी 80 हजार की सुपारी

सहारनपुर में देवर ने ही अपनी भाभी की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस के अनुसार, देवर ने अपने दो भांजों के साथ मिलकर यह वारदात की. वह अपनी भाभी को जमीन बेचने से रोकना चाहता था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त रॉड भी बरामद की है.