TV9 Network
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

16:22 करणी सेना भी लड़ेगी UP में विधानसभा चुनाव! 50-70 सीट पर उतर सकते हैं उम्मीदवार

करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया है. कहा कि उनकी पार्टी 50-70 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है, जिससे बीजेपी को चुनौती मिलेगी. अम्मू ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरक्षण और अखिलेश यादव के PDA पर भी बात की. उन्होंने आरक्षण का विरोध करते हुए इसे केवल जरूरतमंदों को देने की वकालत की.

16:22 करणी सेना भी लड़ेगी UP में विधानसभा चुनाव! 50-70 सीट पर उतर सकते हैं उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ अब करणी सेना ने भी मोर्चा खोल दिया है. इसी क्रम में करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 50 से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. इस मौके पर उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि सत्ता पार्टी (भाजपा) में बैठे घमंडी लोगों का घमण्ड चूर करेंगे.

लखनऊ में आयोजित एक बैठक में करणी सेना प्रमुख सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि स्नातक MLC के चुनाव में उनकी पार्टी डॉ. स्मिता मिश्रा को समर्थन करेगी. इस मौके पर उन्होंने राममंदिर में चढ़ावा चोरी पर रोष प्रकट किया. कहा कि इस मामले में अभी तक सिर्फ कर्मचारी पकड़े गए है. आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के लोग तो आज भी कब्जा कर के बैठे हैं.

बांकीपुर और दतिया पर भी बोले

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उपचुनावों पर भी टिप्पणी की. कहा कि इन सीटों पर बीजेपी का बुरी तरह हारना लोगों के विरोधाभास को दर्शाता है. उन्होंने किसानों के भले के लिए 21 सितंबर को सहारनपुर से दिल्ली पदयात्रा का भी ऐलान किया. इस मौके पर उन्होंने आरक्षण का विरोध किया. कहा कि गरीब ब्राह्मण भी हो सकता है और बनिया भी. इसलिए आरक्षण केवल उसे मिलना चाहिए, जिसे इसकी वास्तव में जरूरत हो.

अखिलेश पर साधा निशाना

सूरजपाल अम्मू ने अखिलेश यादव के PDA में pd पंडित है के जवाब में कहा कि ये पंडित pda में पीड़ित है. सपा बसपा सरकार में तिलक तराजू और तलवार जैसे नारे लगते थे. अखिलेश की सरकार में हमें अपमानित किया गया. वो कहते हैं की ये ठाकुरों की सरकार है. हां ठाकुरों की सरकार है और योगी जी बगैर मूंछ वाले ठाकुर हैं. चढावा चोरी पर कहा कि राम हमारे आराध्य हैं और आपकी सरकार में हमारे आराध्य के घर में चोरी हो गयी.

Follow Us