TV9 Network
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

लखनऊ शहर की न्यूज़

16:22 करणी सेना भी लड़ेगी UP में विधानसभा चुनाव! 50-70 सीट पर उतर सकते हैं उम्मीदवार

करणी सेना अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया है. कहा कि उनकी पार्टी 50-70 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है, जिससे बीजेपी को चुनौती मिलेगी. अम्मू ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, आरक्षण और अखिलेश यादव के PDA पर भी बात की. उन्होंने आरक्षण का विरोध करते हुए इसे केवल जरूरतमंदों को देने की वकालत की.

योगी या अखिलेश, UP में अगले CM को लेकर ये क्या बोल गए बृजभूषण शरण?

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी विधानसभा चुनाव में कड़ी लड़ाई होने की संभावना जताई है. कहा कि बीजेपी के लिए यह चुनाव आसान नहीं होगा. उन्होंने सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच 'कड़ी टक्कर' की बात कही. बृजभूषण ने 'एकतरफा चुनाव' के बीजेपी दावे को खारिज करते हुए एंटी-इंकंबेंसी और सरकार के कामकाज को लेकर बड़ी बात कह दी है.

15:10 पूर्वांचल में धूप, पश्चिमी UP और बुंदेलखंड में बारिश का अलर्ट; जानें अपने जिले का मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वांचल में आज धूप खिलेगी, जबकि पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में बारिश का अलर्ट है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी यूपी में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. मध्य व उत्तरी यूपी में धूप-बादल का मिश्रण दिखेगा. लखनऊ में भी बादल छाए रहेंगे.

बंगाल से लाकर UP में खपाने वाले थे नकली नोट, ATS ने ऐसे बिगाड़ा पूरा खेल; बड़ा खुलासा

यूपी एटीएस ने नकली भारतीय नोटों की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है. बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के मालदा के रास्ते उत्तर प्रदेश में आ रहे 1 लाख से अधिक जाली नोट बरामद कर दो आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है. ये उच्च गुणवत्ता वाले नोट थे जो देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकते थे. एटीएस अब पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

डेटिंग ऐप पर पहले दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का खेल; 5 लोगों से ठग लिए 6 करोड़

प्रयागराज में एक बड़ा डेटिंग ऐप से ठगी करने वाला रैकेट सामने आया है. आरोप है कि इस रैकेट की सरगना प्रयागराज की रहने वाली एक लड़की है. यह युवाओं को प्यार का झांसा देकर दोस्ती करती और फिर उन्हें ब्लैकमेल करती थी.

‘पंडित’ पर घमासान; ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार, मायावती भी सपा पर भड़कीं

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरण और सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर परिवारवाद और लोहिया के विचारों से दूरी का आरोप लगाया. उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर सपा की राजनीति पर भी सवाल उठाए. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा को ‘गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली’ पार्टी बताते हुए PDA फॉर्मूले पर निशाना साधा.

500 मीटर में नशे की बिक्री नहीं… राज्यपाल की सख्ती के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नशीले पदार्थ और शराब मिलने के मामले के बाद योगी सरकार ने प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों को नशामुक्त बनाने की कार्ययोजना तैयार की है. अब यूनिवर्सिटी और कॉलेज के 500 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के साथ हॉस्टल, कैंटीन और परिसर में नियमित निरीक्षण होगा. ऑनलाइन डिलीवरी और कूरियर से आने वाली सामग्री की प्रवेश द्वार पर जांच की जाएगी.

19:51 पूर्वांचल में थमा बारिश का दौर, पश्चिमी जिलों में अभी बरसेंगे बदरा; जानें अगले दो दिन का मौसम

प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है. पश्चिमी यूपी के जिलों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं, जबकि पूर्वी इलाकों में मानसून कमजोर पड़ने लगेगा.

राज्यपाल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी पर नाराजगी जताई तो अखिलेश बोले- ‘डबल इंजन’ बन गया ‘ट्रबल इंजन’

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हॉस्टलों की व्यवस्थाओं और वहां नशे का सामान पहुंचने को लेकर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता खराब मिलने और बॉयज हॉस्टल में भोजन की व्यवस्था नहीं होने का भी जिक्र किया. इस मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला.

यूपी में जयंत चौधरी को बड़ा झटका! प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने छोड़ी RLD; उठाए कई सवाल

यूपी चुनाव से पहले जयंत चौधरी की RLD को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने लोकतंत्र के क्षरण पर चिंता जताई और 'व्यक्ति से बड़ा दल, दल से बड़ा देश' के सिद्धांत का हवाला दिया. इस इस्तीफे से यूपी की राजनीति में हलचल मच गई है.