

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.
Manage your account, explore personalized content, save or bookmark stories, discover our newsletters and more.
नोएडा शहर की न्यूज़
पति की GF से टकराई महिला, पॉश सोसाइटी में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में पति की गर्लफ्रेंड से पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पति-पत्नी के विवाद में गर्लफ्रेंड के शामिल होने से हंगामा बढ़ गया. दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात की, लेकिन किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई. यह घटना गौर सिटी 2 की है.
अब मिनटों में पहुंचेंगे नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट, एलिवेटेड ट्रैक पर बनेंगे 5 मेट्रो स्टेशन
नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी की राह आसान हुई है. पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) ने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक 7.5 किलोमीटर लंबे एक्वा लाइन विस्तार को मंजूरी दे दी है. पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड होगा और पांच नए स्टेशन बनाए जाएंगे. परियोजना की DPR अब केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेजी जाएगी.
नोएडा पुलिस का सिपाही निकला गांजा तस्करों का साथी, ऑडियो वायरल होते ही गिरफ्तार, नौकरी भी गई
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में एक सिपाही को गांजा तस्करों से साठगांठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सात ही उसे सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया है. वायरल ऑडियो और जांच के बाद कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने यह सख्त कार्रवाई की. आरोपी सिपाही महिला तस्कर नूरी-हेमा गैंग के संपर्क में था.
चाइल्ड PGI के पार्क में खेल रहे बच्चे को लगा करंट, साथियों ने ऐसे बचाई जान
नोएडा सेक्टर 30 के चाइल्ड PGI के पार्क में 7 साल के अभिराज को खुले बिजली के तार से करंट लग गया. गनीमत रही कि पास खेल रहे बच्चों ने सूझबूझ दिखाते हुए फुटबॉल और चप्पल की मदद से उसे तार से दूर किया, जिससे उसकी जान बच गई. अभिराज के हाथ में चोट लगी है और वह सदमे में है, हालांकि डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है.
कर्ज के दबाव में बने लुटेरे, 1.38 करोड़ की लूट में हैरतंगेज खुलासा; सगे भाइयों समेत 5 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में हुई ₹1.38 करोड़ की सनसनीखेज लूट का खुलासा हुआ है. दो सगे भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का पूरा माल बरामद कर लिया है. पूछताछ में सामने आया कि कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने फाइनेंस कारोबार से हुए नुकसान के बाद इस डकैती की योजना बनाई थी.
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब नहीं भर सकेंगे फर्राटे, समय के साथ बदलेगी स्पीड लिमिट
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब वेरिएबल स्पीड लिमिट सिस्टम लागू होगा. यह प्रणाली ट्रैफिक के दबाव और समय के अनुसार वाहनों की गति सीमा तय करेगी. इसका उद्देश्य व्यस्त समय में जाम कम करना, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना है. CRRI 3 महीने का अध्ययन करेगा, जिसके सफल रहने पर इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा. इससे लाखों यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिलेगी.
जेवर एयरपोर्ट के पास सपनों का आशियाना! YEIDA ला रही है नई प्लॉट स्कीम, जानिए पूरी डिटेल
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में आवासीय संपत्तियों की मांग बढ़ रही है. इसीको देखते हुए प्राधिकरण नवरात्र में दो नई आवासीय भूखंड योजनाएं ला रहा है. इनमें 40 से 300 वर्ग मीटर तक के प्लॉट उपलब्ध होंगे. जानिए कौन कर सकेगा आवेदन.
नोएडा: लोकसभा सचिवालय के निदेशक ने फ्लैट में लगाई फांसी, 15 पन्नों का सुसाइड नोट मिला
नोएडा में लोकसभा सचिवालय के निदेशक गौरव गौतम ने आत्महत्या कर ली. उन्हें अपने फ्लैट में फंदे से लटका पाया गया. मौके से 15 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने आर्थिक तंगी को अपनी मौत का कारण बताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
नोएडा में 7 स्कूलों पर 7 लाख जुर्माना, बेलगाम बढ़ाई थी फीस; DM का बड़ा एक्शन
गौतमबुद्ध नगर में 7 निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. फीस वृद्धि में मनमानी और नियमों के उल्लंघन पर इन स्कूलों पर कुल 7 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है. इनमें 6 स्कूलों ने निर्धारित 7.23% से अधिक फीस बढ़ाई, जबकि एक स्कूल ने अतिरिक्त एनुअल चार्ज वसूला. डीएम की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया.
PM मोदी पर टिप्पणी करने वाली लड़की का परिवार लापता! नोएडा पुलिस बोली- उत्पीड़न की शिकायत नहीं
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पीएम मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की का परिवार घर से लापता है. नोएडा पुलिस का कहना है कि परिवार के उत्पीड़न की कोई शिकायत नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि पुलिस के Zero FIR दर्ज करने के बाद से परिवार संपर्क में नहीं है.









