TV9 Network
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

प्रयागराज शहर की न्यूज़

प्रयागराज: पार्क कब्जा मामले में आजम खान का नाम, 20 साल पुराने मामले की अब होगी जांच

प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की जमीन पर कथित कब्जे का करीब 20 साल पुराना मामला फिर चर्चा में है. प्रकरण में सपा सरकार के तत्कालीन मंत्री आजम खान का नाम सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जांच के आदेश दिए गए हैं. जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तीन सदस्यीय SIT गठित की है. टीम 2006 के राजस्व और प्रशासनिक रिकॉर्ड की जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि सार्वजनिक पार्क की जमीन पर कथित कब्जा कैसे हुआ.

फर्जी डिग्री से रजिस्ट्रेशन, फिर कोर्ट में वकालत! यूपी में 12 वकीलों पर FIR से खलबली

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती के बाद फर्जी डिग्री पर वकालत कर रहे 12 अधिवक्ताओं के खिलाफ यूपी बार काउंसिल ने FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने उनकी कथित फर्जी डिग्रियों की जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई कई जिलों से जुड़े वकीलों पर हुई है, जिससे बार काउंसिल में हड़कंप है.

नवाबगंज टोल पर उमर के काफिले का हंगामा! बैरियर तोड़कर निकलीं गाड़ियां, FIR दर्ज

अतीक अहमद के बेटे उमर के काफिले ने नवाबगंज टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया. लखनऊ जेल से प्रयागराज जाते समय उनके साथ चल रही 25-30 निजी गाड़ियों ने बिना टोल चुकाए बैरियर पार कर लिया. टोल कर्मचारियों को धमकाया और अभद्रता की गई. अब टोल प्रबंधन ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है.

बाहुबली विजय मिश्र की पत्नी को बड़ी राहत, HC से 10 साल की सजा सस्पेंड; जमानत पर रिहा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक विजय मिश्र की पत्नी रामलली मिश्रा की 10 साल की सजा निलंबित कर उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. धोखाधड़ी मामले में निचली अदालत से दोषी करार रामलली को उनकी उम्र (70+) और लंबित अपील की लंबी प्रक्रिया के चलते यह राहत मिली है. मामले की सुनवाई में कोर्ट ने माना कि उनकी सजा तत्काल प्रभाव से निलंबित होने योग्य है.

अबान सुपुर्द-ए-ख़ाक, तीनों भाइयों ने दिया कंधा, अली-उमर को जेल लेकर निकली पुलिस

अतीक अहमद के बेटे अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. उसके जेल में बंद भाई अली और उमर पैरोल पर आकर जनाजे में शामिल हुए, जिन्होंने अबान को कंधा दिया. हालांकि शाइस्ता परवीन की मौजूदगी को लेकर उड़ी अफवाहों को पुलिस ने खारिज किया है. अबान की मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में हुई थी.

अबान का जनाजा पहुंचा कब्रिस्तान, साथ में हैं अतीक के बेटे अली और उमर; बेकाबू हुई भीड़

अतीक अहमद के बेटे अबान का जनाजा कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंच गया है. साथ में अतीक अहमद के बेटे अली और उमर भी मौजूद हैं. कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज पढ़ी जा रही है. अबान के सुपुर्देखाक की खबर सुनकर कब्रस्तान में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. इस भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए हैं.

डेटिंग ऐप पर पहले दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का खेल; 5 लोगों से ठग लिए 6 करोड़

प्रयागराज में एक बड़ा डेटिंग ऐप से ठगी करने वाला रैकेट सामने आया है. आरोप है कि इस रैकेट की सरगना प्रयागराज की रहने वाली एक लड़की है. यह युवाओं को प्यार का झांसा देकर दोस्ती करती और फिर उन्हें ब्लैकमेल करती थी.

लाडले का दीदार कर निकल गई शाइस्ता, क्या है बुर्के वाली महिला की सच्चाई?

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रही अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन के प्रयागराज में होने का दावा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि वह अपने बेटे आबान अहमद के जनाजे में बुर्का पहनकर पहुंची और चुपके से अंतिम दीदार कर निकल गई. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मामले की जांच जारी है.

राहुल गांधी के दौरे से पहले प्रयागराज में छिड़ा पोस्टर वॉर! NEET से झारखंड तक निशाना

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले शहर में सियासी पोस्टर वार छिड़ गया है. उनके छात्र संवाद 'गूंज' कार्यक्रम से पहले विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें राहुल गांधी पर तीखे तंज कसे गए हैं. NEET परीक्षा और झारखंड नहीं जाने को लेकर भी निशाना साधा गया है. हालांकि, इन पोस्टरों पर किसी संगठन का नाम नहीं है.

अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर और अली, HC ने एक शर्त के साथ दी परोल

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके जनाजे में शामिल होने के लिए जेल में बंद भाइयों उमर अहमद और अली अहमद को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने परोल दी है. दोनों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिली है, लेकिन कोर्ट ने मीडिया से बातचीत नहीं करने की शर्त लगाई है. अबान की मौत झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हुई. प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है.